मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

राहुल बनाम चुनाव आयोग: धांधली के आरोपों पर चुनाव आयोग ने कहा- “मिलने को तैयार”, राहुल ने फिर लगाए वोट चोरी के आरोप

राहुल बनाम चुनाव आयोग: धांधली के आरोपों पर चुनाव आयोग ने कहा- “मिलने को तैयार”, राहुल ने फिर लगाए वोट चोरी के आरोप

2024 लोकसभा चुनावों के नतीजों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार सवाल उठा रहे हैं और अब इन आरोपों पर चुनाव आयोग (ECI) ने औपचारिक रूप से जवाब दिया है। आयोग ने कहा है कि यदि राहुल गांधी के पास कोई ठोस सबूत या शिकायत है, तो वह लिखित में भेज सकते हैं और आयोग उनसे सीधे मिलने को भी तैयार है। चुनाव आयोग ने राहुल को 12 जून को ईमेल किया, जिसमें कहा गया कि भारत में चुनाव पूरी तरह से नियमों और कानूनों के तहत आयोजित होते हैं। आयोग ने बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में,
1 लाख से ज्यादा बूथ लेवल अधिकारी (BLOs)
288 निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (EROs)
139 सामान्य पर्यवेक्षक, 41 पुलिस पर्यवेक्षक और 71 वित्त पर्यवेक्षक
सभी राजनीतिक दलों के 1 लाख से अधिक बीएलए (ब्ला), जिसमें कांग्रेस के 28,421 एजेंट शामिल हैं
चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि अगर किसी को चुनाव प्रक्रिया से कोई आपत्ति है, तो वह उच्च न्यायालय में चुनाव याचिका के जरिए समाधान की कोशिश कर सकता है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि वे किसी भी विषय पर चर्चा करने के लिए राहुल गांधी से व्यक्तिगत बैठक को भी तैयार हैं।
इस बीच राहुल गांधी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए दोबारा चुनावी गड़बड़ियों के आरोप लगाए। उन्होंने लिखा कि: “महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के क्षेत्र नागपुर दक्षिण-पश्चिम में सिर्फ पांच महीने में 29,219 नए मतदाता जोड़ दिए गए।”
राहुल ने दावा किया कि कुछ बूथों पर मतदाता संख्या में 20% से 50% तक की बढ़ोत्तरी हुई, और बीएलओ ने भी शिकायत की कि अज्ञात लोग वोट डालने आए। साथ ही राहुल ने कहा: “ये अलग-अलग गड़बड़ियां नहीं हैं, ये सुनियोजित वोट चोरी है। चुनाव आयोग का चुप रहना या असहयोग करना खुद में संदेह पैदा करता है।” मशीन-रीडेबल डिजिटल वोटर लिस्ट और सीसीटीवी फुटेज को तुरंत सार्वजनिक किया जाए।
यह मामला अब केवल चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता का ही नहीं, बल्कि चुनाव आयोग की साख और विपक्ष के लोकतांत्रिक अधिकारों से भी जुड़ गया है। आयोग और राहुल गांधी के बीच यह तकरार आने वाले समय में और तेज हो सकती है, खासकर जब विधानसभा चुनावों का माहौल भी गर्म होने लगा है।

Share This
अगला लेख → "ट्रंप का गुस्सा फूटा: इजरायल-ईरान युद्धविराम टूटा, बोले- 'उ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun