मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं

मंदिर के चंदे के बहाने ठगी कर रहे दो मुस्लिम युवक पकड़े गए, खुद को बता रहे थे हिंदू

मंदिर के चंदे के बहाने ठगी कर रहे दो मुस्लिम युवक पकड़े गए, खुद को बता रहे थे हिंदू

जोधपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दो मुस्लिम युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये युवक खुद को हिंदू बताकर शनि मंदिर के नाम पर फर्जी रसीदों से चंदा इकट्ठा कर रहे थे और लोगों को धोखा दे रहे थे। इनके द्वारा टायर चोरी करने का शक भी जताया गया है।

घटना कुड़ी भगतासनी क्षेत्र की है, जहां सेक्टर 9 में स्थानीय लोगों ने इन दोनों भाइयों को रंगे हाथों पकड़ा। बताया जा रहा है कि ये युवक शनि मंदिर के नाम पर पैसे वसूल रहे थे। जब स्थानीय लोगों ने सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना असली नाम मोसीन खां और आमिर खां बताया। इनकी इस हरकत पर जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को अपनी हिरासत में लिया।

स्थानीय निवासी संजय पुत्र हरीशचंद्र भाज्यानी ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि जब वह हंगामे की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे, तो देखा कि लोग इन दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर रहे थे। युवकों के दो साथी मौके से भागने में कामयाब हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों को कोर्ट में पेश कर दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। उच्च अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ चालान पेश करने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही, घटना के अन्य संदिग्धों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Share This
अगला लेख → लखनऊ में पहली बार रोबोटिक बैरियाट्रिक सर्जरी, अपोलोमेडिक्स ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,649 -6 (-0.01%)
निफ्टी 24,246 -4 (-0.02%)
मौसम
28°C
Patchy light rain
💧 79% 💨 9 km/h
Dehradun