मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मध्य प्रदेश के देवास में बड़ा हादसा, घर में आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

मध्य प्रदेश के देवास में बड़ा हादसा, घर में आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

मध्य प्रदेश के देवास जिले में शनिवार तड़के एक भीषण हादसा हुआ। नयापुरा इलाके में एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दिनेश कारपेंटर, उनकी पत्नी गायत्री, बेटी इशिका और बेटा चिराग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आग घर के नीचे स्थित दूध डेयरी से शुरू हुई, जिसने तेजी से विकराल रूप ले लिया और दूसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चारों लोगों की जान जा चुकी थी। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि यह मकान दिनेश कारपेंटर का था, जो नीचे डेयरी का संचालन करते थे और ऊपर परिवार के साथ रहते थे। हादसे में चारों की मौत हो गई है और मकान को सील कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पहली मंजिल पर ज्वलनशील सामग्री रखी गई थी, जिसके कारण आग तेजी से फैली।

प्रशासन ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और यह सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Share This
अगला लेख → Lucknow : फ्लाईओवर पर खड़े डंपर से टकराई बस, 15 यात्री गंभीर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun