मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
चंडीगढ़ में ‘वारिस पंजाब दे’ समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP

मुंबई में ड्राइवर की गलती से दबा एक्सेलरेटर , बेकाबू बस ने ली 6 लोगों की जान

मुंबई में ड्राइवर की गलती से दबा एक्सेलरेटर , बेकाबू बस ने ली 6 लोगों की जान

मुंबई के कुर्ला इलाके में सोमवार देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें BEST की एक बस ने नियंत्रण खो दिया। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना ड्राइवर की चूक के कारण हुई, जिसमें बस ने कई पैदल यात्रियों और वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 43 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कुर्ला पश्चिम रेलवे स्टेशन रोड पर अंबेडकर नगर के पास हुई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया और घायलों को इलाज के लिए सायन अस्पताल और कुर्ला भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कैसे हुआ हादसा?

घटना का वीडियो फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बस ने किस तरह लोगों को कुचल दिया। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के एक अधिकारी ने आशंका जताई है कि यह हादसा बस के ब्रेक फेल होने की वजह से हो सकता है।

पुलिस का बयान

पुलिस के मुताबिक, हादसा कुर्ला के बीएमसी एल वार्ड के पास हुआ। उनका कहना है कि बेस्ट बस के ब्रेक फेल हो जाने के कारण वह पैदल चलने वालों और वाहनों को टक्कर मारते हुए बुद्धा कॉलोनी की एक आवासीय सोसायटी में जा घुसी। ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Share This
अगला लेख → कांग्रेस को झटका : लालू यादव बोले- इंडिया गठबंधन की कमान ममत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
21°C
Light rain shower
💧 92% 💨 5 km/h
Dehradun