मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा , धार में गैस टैंकर की टक्कर से दो वाहन चकनाचूर, 7 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा , धार में गैस टैंकर की टक्कर से दो वाहन चकनाचूर, 7 लोगों की मौत

धार जिले में एक भयावह सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक गैस टैंकर ने दो चार पहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना बुधवार रात करीब 11 बजे हुई। बदनावर-उज्जैन राजमार्ग पर स्थित बामनसुता गांव के पास एक गैस टैंकर गलत दिशा से आ रहा था। इसी दौरान, सामने से आ रही एक कार और एक जीप उसकी चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोग वाहन में बुरी तरह फंस गए। धार के एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

4 लोगों की मौके पर ही मौत

एसपी ने जानकारी दी कि हादसे में चार लोगों की जान घटनास्थल पर ही चली गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में मदद की। क्रेन के जरिए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए पड़ोसी जिले रतलाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक और घायल व्यक्ति मध्य प्रदेश के रतलाम, मंदसौर और राजस्थान के जोधपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Share This
अगला लेख → WTC फाइनल में भारत की गैरमौजूदगी से करोड़ों का घाटा , रिपोर्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun