मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

मध्य प्रदेश में धर्मांतरण और दुराचार बर्दाश्त नहीं, सीएम मोहन यादव ने कहा – अपराधियों को फांसी होगी

मध्य प्रदेश में धर्मांतरण और दुराचार बर्दाश्त नहीं, सीएम मोहन यादव ने कहा – अपराधियों को फांसी होगी

      मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जबरन धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी और उन्हें फांसी की सजा देने का प्रावधान किया जा रहा है।

      अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगी सरकार

      सीएम मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि मासूम बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वालों के लिए सरकार बेहद कठोर रुख अपनाए हुए है। ऐसे अपराधियों को जीवन जीने का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग जोर-जबरदस्ती, धोखे या बहकावे से धर्मांतरण कराते हैं, उनके खिलाफ भी सरकार कड़ा कदम उठाएगी।

      उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार सामाजिक बुराइयों और अव्यवस्थाओं के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ी है। जबरन धर्मांतरण और महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

      कांग्रेस विधायक का तीखा पलटवार

      मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस बयान पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को ऐसा कानून बनाना है तो पहले बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान को बदलना होगा। आरिफ मसूद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पहले मिशनरी समुदाय के खिलाफ थी, फिर आदिवासियों को निशाना बनाया और अब अल्पसंख्यकों को टारगेट किया जा रहा है।

      उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है और जनता को असली मुद्दों से भटकाने के लिए अनावश्यक बहसें छेड़ी जा रही हैं। कांग्रेस विधायक ने कहा कि जबरदस्ती धर्मांतरण गलत है, लेकिन सरकार इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर जनता का ध्यान असली समस्याओं से हटा रही है।

      Share This
      अगला लेख → तनोट माता मंदिर में वसुंधरा राजे ने शत्रु विनाशक यज्ञ किया, …

      टिप्पणी करें

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      ताज़ा ख़बरें
      बाज़ार
      सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
      निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
      मौसम
      22°C
      Partly Cloudy
      💧 89% 💨 5 km/h
      Dehradun