मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

महाकुंभ के रास्ते में बना फ्लाईओवर, लोग उसे भगवान समझ कर आशीर्वाद लेने में जुटे

महाकुंभ के रास्ते में बना फ्लाईओवर, लोग उसे भगवान समझ कर आशीर्वाद लेने में जुटे

महाकुंभ के समापन में अब केवल आठ दिन बाकी हैं, और पवित्र स्नान के लिए लाखों लोग एकत्र हो रहे हैं। कुल 37 दिनों में अब तक 55.31 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। हर दिन महाकुंभ के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें प्रयागराज में उमड़ी भीड़ को देखा जा सकता है। इस बीच एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक समूह को महाकुंभ में स्नान के रास्ते से गुजरते हुए देखा गया।

इस वीडियो में एक फ्लाईओवर के पास लोग गुजर रहे थे, लेकिन जो बात चौंकाने वाली थी, वह यह थी कि लोग उस फ्लाईओवर को छूकर आशीर्वाद ले रहे थे। एक व्यक्ति ने इस दृश्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में वह व्यक्ति कह रहा था, “यह फ्लाईओवर ऊपर है और किसी ने गलती से इसे छुआ था। अब सभी लोग इसे छू रहे हैं। कुछ लोग उछलकर इसे छू रहे हैं, तो कुछ लोग दीवारों को छूने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले 15 मिनट से मैं यह देख रहा हूं।”

यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से फैल गया। इसमें देखा जा सकता है कि फ्लाईओवर के नीचे से गुजरने वाला हर व्यक्ति उसे छूने की कोशिश कर रहा है। कुछ लोग उछलकर इसे छू रहे हैं, तो कुछ हाथ से स्पर्श कर रहे हैं। यह वीडियो एक्स नामक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर @inderjeetbarak नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया। यूजर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “यह फ्लाईओवर बाबा है, भारत के बुद्धिजीवी लोग आकर आशीर्वाद ले रहे हैं, कुछ उछलकर, कुछ हाथ लगाकर। अब क्या कहें इन्हें?” इस वीडियो को अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और साढ़े तीन हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

Share This
अगला लेख → सत्येंद्र जैन की बढ़ीं मुश्किलें , गृह मंत्रालय से भेजी गई फ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun