मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

महाकुंभ पर ममता बनर्जी का विवादित बयान, कहा- ‘यह मृत्यु कुंभ है’

महाकुंभ पर ममता बनर्जी का विवादित बयान, कहा- ‘यह मृत्यु कुंभ है’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के बारे में एक विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने महाकुंभ को अब ‘मृत्युकुंभ’ करार दिया। ममता बनर्जी ने विधानसभा में बयान देते हुए कहा कि अब यह महाकुंभ नहीं रहा, यह मृत्यु कुंभ बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने महाकुंभ के आयोजन के लिए कोई उचित प्रबंध नहीं किए, जिसके कारण कई लोगों की मौत हो गई।

ममता बनर्जी ने कहा, “महाकुंभ के प्रति मेरी पूरी श्रद्धा और सम्मान है, साथ ही पवित्र मां गंगा के प्रति भी मेरी श्रद्धा है, लेकिन सरकार ने इस आयोजन के लिए कोई व्यवस्था नहीं की। केवल प्रचार-प्रसार किया गया, जबकि इस दौरान कई लोगों की जान चली गई।” उन्होंने यह भी कहा कि अमीरों के लिए विशेष कैंप लगाए गए हैं, जिनका किराया एक लाख रुपये रोज है, लेकिन गरीबों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। ममता ने यह भी चेतावनी दी कि ऐसे बड़े आयोजनों में भगदड़ का खतरा हमेशा बना रहता है, लेकिन इस बार सरकार ने कोई ठोस इंतजाम नहीं किए।

महाकुंभ में अब तक कितने लोग स्नान कर चुके हैं, इसकी जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सूचना विभाग ने बताया कि 17 फरवरी तक 54.31 करोड़ लोग महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। पहले अनुमान था कि महाकुंभ में 40 करोड़ लोग शामिल होंगे, लेकिन यह आंकड़ा काफी बढ़ चुका है। महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी 2025 से शुरू हुआ था और इसका समापन 26 फरवरी 2025 को होगा।

Share This
अगला लेख → महाकुंभ के रास्ते में बना फ्लाईओवर, लोग उसे भगवान समझ कर आशी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun