मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

महाकुंभ में भगदड़ को लेकर अखिलेश यादव का गुस्सा, कहा- ऐसे लोग त्याग दें अपना पद

महाकुंभ में भगदड़ को लेकर अखिलेश यादव का गुस्सा, कहा- ऐसे लोग त्याग दें अपना पद

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि महाकुंभ के प्रबंधन की जिम्मेदारी तुरंत सेना को सौंप दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि महाकुंभ में ‘विश्वस्तरीय व्यवस्था’ का दावा करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों को इस हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए।

अखिलेश यादव ने महाकुंभ में श्रद्धालुओं और संत समाज के बीच विश्वास बहाली के लिए यह आवश्यक बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन के बजाय महाकुंभ का प्रबंधन तत्काल सेना को सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि जो लोग विश्वस्तरीय व्यवस्था के दावे कर रहे थे, उन्हें अब इस हादसे में हुई जनहानि की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अपने पदों से इस्तीफा देना चाहिए।

सपा प्रमुख ने इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा कि महाकुंभ में अव्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं की मृत्यु और घायल होने की सूचना बेहद दुखद है। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि गंभीर रूप से घायल लोगों को एअर एंबुलेंस के जरिए सबसे नजदीकी अस्पताल भेजने की व्यवस्था की जाए और मृतकों के शवों को उनके परिजनों तक पहुंचाया जाए। साथ ही, जिन लोग बिछड़ गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द मिलाने के प्रयास किए जाएं।

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि शाही स्नान की ऐतिहासिक परंपरा को बनाए रखते हुए राहत कार्यों के साथ-साथ ‘मौनी अमावस्या के शाही स्नान’ को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने की व्यवस्था की जानी चाहिए।

इस बीच, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी महाकुंभ में मची भगदड़ पर दुख व्यक्त किया और कहा कि यह घटना उत्तर प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करती है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार ने मेला प्रबंधन के लिए खर्च करने के बजाय सिर्फ अपनी ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर ध्यान दिया।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने भी इस घटना पर दुःख जताया और कहा कि महाकुंभ में हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं का घायल होना और उनकी जान जाना अत्यंत दुखद और चिंतनीय है।

यह घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को हुई, जब संगम नोज पर बैरियर टूटने के कारण भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। मेला अधिकारी आकांक्षा राणा ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है और उनकी स्थिति गंभीर नहीं है।

Share This
अगला लेख → NH-19 पर भारी ट्रैफिक जाम, कुछ लोग 12 घंटे तो कुछ 72 घंटे से…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun