मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

महायुति की धमाकेदार जीत पर सीएम योगी, बोले- ‘एक हैं तो सेफ हैं’

महाराष्ट्र में महायुति को भारी बहुमत मिल रहा है, जबकि महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार मुंबई, मराठवाड़ा और पूरे महाराष्ट्र में कई सीटों पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं। ताजा रुझानों के अनुसार, महायुति ने 200 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि कांग्रेस 60 से भी कम सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। महायुति की इस ऐतिहासिक जीत से बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

महाराष्ट्र चुनाव परिणामों पर यूपी के मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस जीत का श्रेय बीजेपी के नेतृत्व और मेहनती कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि महाराष्ट्र अब सुशासन और विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति की सरकार बनने जा रही है।

288 सीटों वाली विधानसभा में महाविकास अघाड़ी महज 55 सीटों तक सिमट गई है, जबकि महायुति ने 223 सीटें हासिल की हैं। इस शानदार जीत पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। हालांकि, मुख्यमंत्री पद को लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं है, लेकिन देवेंद्र फडणवीस को इस पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

इस बड़ी जीत पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है। ढोल-नगाड़ों की गूंज और मिठाइयों के वितरण के साथ पूरे महाराष्ट्र में जश्न का माहौल है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई संदेश देते हुए लिखा,
“महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा-महायुति को मिली ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई! यह जीत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और सुशासन के प्रति जनता का आशीर्वाद है। मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और महाराष्ट्र की जनता को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए धन्यवाद देता हूं ‘एक हैं तो सेफ हैं’।’

Share This
अगला लेख → UP : संभल हिंसा में चार युवकों की मौत के बाद स्कूल-इंटरनेट ब…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun