मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : संभल हिंसा में चार युवकों की मौत के बाद स्कूल-इंटरनेट बंद, बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

UP : संभल हिंसा में चार युवकों की मौत के बाद स्कूल-इंटरनेट बंद, बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रविवार सुबह शुरू हुई हिंसा का सिलसिला सोमवार तक जारी है। इस दौरान अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने संभल और आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं और 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

हिंसा के दौरान सीओ अनुज चौधरी और एसपी के पीआरओ के पैरों में गोली लगी। इसके अलावा एसपी समेत 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हालात पर काबू पाने के लिए डीएम राजेंद्र पैंसिया ने 1 दिसंबर तक जिले में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। उन्होंने आदेश जारी कर किसी भी बाहरी व्यक्ति, सामाजिक संगठन या जनप्रतिनिधि को प्रशासन की अनुमति के बिना जिले में प्रवेश करने पर रोक लगाई है।

यह घटना उस समय हुई जब कोर्ट के आदेश पर एक टीम मुगलकालीन जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची। सर्वे को लेकर स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ा, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, जबकि पुलिसकर्मियों ने हालात काबू में करने के लिए गोलियां चलाईं। इस दौरान उपद्रवियों ने कई वाहनों में आग लगा दी।

डीआईजी मुनिराज ने बताया कि हिंसा के सिलसिले में अब तक 21 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ उपद्रवियों ने फायरिंग की, जिससे पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

Share This
अगला लेख → Rishabh Pant बने IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी, 26 करोड़ में लखन…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun