मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बरेली: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

बरेली: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

बरेली जिले के थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश शेर सिंह उर्फ शेरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, 3 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस, 2 कान की बालियां और 28,300 रुपये बरामद किए हैं।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

मंगलवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट और चोरी के मामलों में वांछित दो बदमाश, जिनके कुछ साथियों को पहले ही इज्जतनगर और भुता पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, एएनए रोड से हाईवे की ओर जा रहे हैं। दोनों अपराधी तमंचा और चाकू लेकर चल रहे थे

सूचना के आधार पर थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने ग्राम अगरास के पास एएनए मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही दोनों बदमाशों ने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें शेर सिंह उर्फ शेरा के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

क्या-क्या हुआ बरामद?

 1 तमंचा
 3 खोखा कारतूस
 1 जिंदा कारतूस
 2 कान की बालियां
 28,300 रुपये नकद

घायल शेरा को इलाज के लिए जिला अस्पताल, बरेली भेज दिया गया।

फरार साथी की तलाश जारी

इस मुठभेड़ में शेरा का साथी राहुल शर्मा उर्फ टीनू मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है।

कौन-कौन सी धाराएं लगीं?

इस मामले में थाना फतेहगंज पश्चिमी में मु0अ0सं0 0085/2025 के तहत धारा 309(4), 3(5), 317(2), 109 बीएनएस और 3/25/27 आयुध अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।

शेरा पर पहले से था 25 हजार रुपये का इनाम

गिरफ्तार अपराधी शेर सिंह उर्फ शेरा पर 25 फरवरी 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अब उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है

Share This
अगला लेख → महाराजगंज में तेज रफ्तार कार का टायर फटा, पलटने से तीन छात्र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,874 +38 (+0.05%)
निफ्टी 24,000 +4 (+0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun