मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

महा कुंभ 2025: 144 वर्षों के बाद बना दुर्लभ संयोग, आस्था और मानवता का संगम

महा कुंभ 2025: 144 वर्षों के बाद बना दुर्लभ संयोग, आस्था और मानवता का संगम

महाकुंभ के दौरान संगम में पवित्र डुबकी लगाने वालों में विदेशी पर्यटकों की बड़ी संख्या भी शामिल है, जो दुनिया के सबसे बड़े मानव समागम में आध्यात्मिक उत्साह से भरपूर हिस्सा ले रहे हैं।

सोमवार को ‘पौष पूर्णिमा’ के दिन ‘शाही स्नान’ के साथ शुरू हुआ महाकुंभ, गंगा, यमुना और रहस्यमयी सरस्वती नदियों के संगम स्थल को आस्था, संस्कृति और मानवता का अद्भुत संगम बना चुका है। यहां लोग दुर्लभ खगोलीय संयोग का अनुभव कर रहे हैं, जो हर 144 साल में एक बार होता है। अमेरिकी सेना में पूर्व सैनिक रहे माइकल अब एक सन्यासी बन गए हैं और उन्हें ‘बाबा मोक्षपुरी’ के नाम से जाना जाता है। महाकुंभ में शामिल होने आए माइकल ने अपनी आध्यात्मिक यात्रा के बारे में बताया।

उन्होंने कहा, “मैं भी एक समय में सामान्य व्यक्ति था, जो परिवार के साथ समय बिताने और घूमने का आनंद लेता था। लेकिन एक दिन मुझे एहसास हुआ कि जीवन में कुछ भी स्थायी नहीं है। यही वजह थी कि मोक्ष की तलाश में मैं यहां आया हूं।”

जूना अखाड़े से जुड़े हुए माइकल ने अपना जीवन सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने कहा, “यहां प्रयागराज में मेरा पहला महाकुंभ है और यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा असाधारण है।”

इस महाकुंभ में बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु भी भाग ले रहे हैं, जिनमें दक्षिण कोरियाई यूट्यूबर्स से लेकर यूरोपीय तीर्थयात्रियों और जापानी पर्यटकों तक शामिल हैं, जो यहां की परंपराओं को जानने के लिए उत्सुक हैं। स्पेन की क्रिस्टीना ने आयोजन की भव्यता पर आश्चर्य जताते हुए कहा, “यह एक अद्भुत क्षण है, जिसे मैंने पहले कभी नहीं देखा।” इटली की वेलेरिया और उनके पति मिखाइल ने ठंडे पानी के कारण ‘शाही स्नान’ नहीं किया, लेकिन माहौल को रोमांचक और ऊर्जा से भरपूर बताया।

ब्राजील के योग साधक शिकू, जो महाकुंभ में पहली बार शामिल हुए हैं, ने कहा, “भारत दुनिया का आध्यात्मिक हृदय है। और इस महाकुंभ की खासियत यह है कि यह 144 साल बाद हो रहा है। यहां आकर मुझे बहुत भाग्यशाली महसूस हो रहा है। जय श्री राम।” फ्रांस की पत्रकार मेलानी के लिए यह अनुभव अप्रत्याशित रोमांच से भरा हुआ था। उन्होंने कहा, “जब मैंने भारत यात्रा की योजना बनाई थी, तब मुझे महाकुंभ के बारे में नहीं पता था, लेकिन जब मैंने इसके बारे में सुना, तो मुझे लगा कि मुझे यहां आना ही होगा। साधुओं से मिलना और इस जीवंत मेला को देखना मेरे लिए एक जीवनभर में एक बार आने वाला अनुभव है।”

कई विदेशी पर्यटकों ने महाकुंभ की वैश्विक प्रसिद्धि पर भी जोर दिया। एक उत्साही प्रतिभागी ने कहा, “दुनिया भर के लोग महाकुंभ के बारे में जानते हैं, खासकर इस महाकुंभ के बारे में, क्योंकि यह 144 वर्षों में सबसे बड़ा आयोजन है।”

उत्तर प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि 26 फरवरी तक चलने वाले इस महाकुंभ में लगभग 40-45 करोड़ लोग आएंगे, जिसके चलते आयोजन के सुचारू संचालन के लिए अभूतपूर्व पैमाने पर संसाधनों का इंतजाम किया जा रहा है, जो वास्तव में दुनिया में आस्था का सबसे बड़ा संगम बन चुका है।

Share This
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → महाकुंभ विभिन्न संस्कृतियों का संगम है, जो अनेकता में एकता क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun