मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

मिर्जापुर में बड़ा सड़क हादसा , ट्रैक्टर को अनियंत्रित ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर , 10 की मौत 3 घायल

मिर्जापुर में बड़ा सड़क हादसा , ट्रैक्टर को अनियंत्रित ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर , 10 की मौत 3 घायल

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, मिर्ज़ापुर में ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर से हादसा हो गया. यह हादसा मिर्ज़ापुर के कछवा थाना क्षेत्र के कटका स्टेशन के पास हुआ. हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है.

जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर पर कुल 13 मजदूर सवार थे. औराई के तिवारी गांव छोड़कर अपने घर वाराणसी लौट रहे थे। हादसे के दौरान 10 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई.

सड़क हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने वाराणसी-प्रयागराज हाईवे जाम कर दिया. इसके बाद प्रशासन नाराज लोगों को समझाने की कोशिश कर रहा है.

पुलिस की ओर से बताया गया कि भदोही से बनारस जा रहे ट्रैक्टर को ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने के बाद हम वहां पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया. ट्रैक्टर पर 13 लोग सवार थे, जिनमें से 10 की मौके पर ही मौत हो गई और घायलों को अस्पताल भेजा गया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिर्ज़ापुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उनका उचित इलाज करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना करते हैं। सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर आवास कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है.

Share This
अगला लेख → हॉस्पिटल में भर्ती कराकर इस्टीमेट मंगाइए, इलाज का खर्च सरकार…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
21°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun