मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मुंबई नहीं, पूरे ठाठ-बाट में रह रहीं मोनालिसा, महाकुंभ की वायरल गर्ल का जलवा बरकरार

मुंबई नहीं, पूरे ठाठ-बाट में रह रहीं मोनालिसा, महाकुंभ की वायरल गर्ल का जलवा बरकरार

महाकुंभ की मोनालिसा की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। वह सोशल मीडिया पर अपनी नई-नई अपडेट्स के जरिए लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। फिल्मी दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रहीं मोनालिसा अपनी खूबसूरती और अंदाज से प्रशंसकों का दिल जीत रही हैं। हर दिन वह एक नई रील पोस्ट करती हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाती है।

इंदौर की रहने वाली मोनालिसा भोसले प्रयागराज के महाकुंभ में माला बेचने आई थीं, लेकिन उनकी नीली कजरारी आंखों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। उनकी तस्वीरें वायरल होते ही लोग उनकी सुंदरता के दीवाने हो गए। इस लोकप्रियता का नतीजा यह हुआ कि मोनालिसा को फिल्म का ऑफर मिल गया। निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में कास्ट कर लिया है।

परिवार के साथ ही रह रहीं मोनालिसा

अब मोनालिसा अपनी फिल्म की तैयारियों में जुट गई हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह एक्टिंग की ट्रेनिंग भी ले रही हैं। उनका लुक भी पहले से काफी बदल गया है। कभी साधारण अंदाज में दिखने वाली मोनालिसा अब स्टाइलिश अवतार में नजर आ रही हैं।

कई खबरों में दावा किया जा रहा था कि वह अब मुंबई शिफ्ट हो चुकी हैं, लेकिन खुद मोनालिसा ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। हाल ही में जारी एक वीडियो में उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपने शहर, मध्य प्रदेश में ही रह रही हैं और अपने परिवार से दूर नहीं गई हैं।

अपने वीडियो में उन्होंने कहा, “नमस्कार, मेरा नाम मोनालिसा भोसले है और मैं कहीं मुंबई नहीं गई हूं। मैं अपने ही शहर में रहकर पढ़ाई और एक्टिंग सीख रही हूं। मेरे साथ मेरी बहन और बड़े पापा भी हैं। सनोज मिश्रा सर मुझसे मिलने दो बार आए थे। वह बहुत अच्छे इंसान हैं और मुझे बेटी की तरह मानते हैं। कुछ लोग झूठी खबरें फैला रहे हैं, लेकिन मैंने खुद देखा है कि सनोज सर बेहद सम्माननीय और नेक इंसान हैं। मेरी आप सबसे विनती है कि हमारी फिल्म बनने से न रोकें।”

मोनालिसा की यह सफाई साफ कर देती है कि वह अपने परिवार के साथ ही हैं और मुंबई शिफ्ट होने की खबरें महज अफवाह थीं।

Share This
अगला लेख → अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी दूसरी बार बनने वाली हैं मां, 'दृ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,727 -109 (-0.14%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun