मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक के नीचे घुसी कार, 6 लोगों की हुई मौत  

मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक के नीचे घुसी कार, 6 लोगों की हुई मौत  

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जहां दिल्ली से हरिद्वार जा रही सियाज कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। वहीं इस हादसे में कार सवार सभी 6 लोगों और दोस्तों की मौत हो गई, ये सभी दिल्ली के शाहदरा के रहने वाले थे. हादसा छपार थाना क्षेत्र में रामपुर तिराहे के पास सुबह चार बजे हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची.

जहां क्रेन की मदद से ट्रक में फंसी कार को बाहर निकाला गया, जिसके बाद शवों को कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वहीं, सीओ विनय गौतम ने बताया, सियाज कार अनियंत्रित होकर मुजफ्फरनगर से हरिद्वार की ओर जा रहे ट्रक से टकरा गई, जिसमें कार सवार सभी 6 युवकों की मौत हो गई है. वहीं, मृतकों की पहचान शिवम पुत्र योगेन्द्र त्यागी, पारशा पुत्र दीपक शर्मा, कुणाल पुत्र नवीन शर्मा, धीरज, विशाल और एक अज्ञात के रूप में हुई है, ये सभी शहादा के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार की स्पीड 100 से ज्यादा थी, तभी ड्राइवर की कार का संतुलन बिगड़ गया और कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी. कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, वहीं कार सवार लोगों के शव छत पर पड़े मिले हैं.

Share This
अगला लेख → बिना देरी करें जनता की समस्याओं का समाधान : सीएम योगी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun