मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मोकामा फायरिंग मामले में सोनू सिंह ने सरेंडर किया, पूर्व विधायक पर हमले का आरोप

मोकामा फायरिंग मामले में सोनू सिंह ने सरेंडर किया, पूर्व विधायक पर हमले का आरोप

मोकामा गोलीकांड के मुख्य आरोपी सोनू सिंह ने आखिरकार शुक्रवार सुबह पंचमहला थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। इस घटना के बाद से पटना पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए सक्रिय थी। सोनू पर आरोप है कि उसने एक मुंशी के साथ मारपीट की, उसके घर पर ताला लगाया और गोलीबारी की। पुलिस ने सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इसके साथ ही, पटना पुलिस ने पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थक रोशन सिंह को भी गिरफ्तार किया है। बाढ़ के SDPO राकेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

इस मामले में तीन अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। पहली FIR मुकेश सिंह ने दर्ज कराई है, जिनका आरोप है कि सोनू और मोनू ने उनके घर पर ताला जड़ दिया और उनके साथ मारपीट की। दूसरी FIR सोनू की मां उर्मिला देवी ने दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर उनके आवास पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। तीसरी FIR पुलिस की ओर से दर्ज की गई है, जिसमें पुलिस पर ताला खोलने के दौरान धक्का-मुक्की की बात कही गई है।

घटना के पीछे मकान से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, सोनू-मोनू गिरोह ने गांव के एक परिवार को उनके मकान से जबरन बाहर निकाल दिया और घर पर ताला लगा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ सोनू-मोनू के घर पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि फायरिंग के दौरान 50-60 राउंड गोलियां चलीं, जिससे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

Share This
अगला लेख → महाकुंभ में ममता कुलकर्णी का संन्यासी रूप, रुद्राक्ष और भगवा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun