मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मोबाइल-टैबलेट खरीदते समय मिलेगा रिपेयर स्कोर, जानिए पहले से होगा या नहीं ठीक! पढ़ें पूरी खबर

मोबाइल-टैबलेट खरीदते समय मिलेगा रिपेयर स्कोर, जानिए पहले से होगा या नहीं ठीक! पढ़ें पूरी खबर

मोबाइल और टैबलेट खरीदने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। अब उपभोक्ता किसी भी ब्रांड का फोन या टैबलेट खरीदने से पहले यह जान पाएंगे कि अगर वह खराब होता है, तो क्या उसकी मरम्मत संभव होगी और अगर होगी, तो ठीक होने की संभावना कितनी होगी। दरअसल, सरकार द्वारा बनाई गई एक समिति ने सिफारिश की है कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली कंपनियों को अपने उत्पादों के लिए मरम्मत क्षमता सूचकांक (Repairability Index) की घोषणा करनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके। समिति के अनुसार, उत्पाद निर्माताओं को इस इंडेक्स के आधार पर अपने उपकरणों को रेटिंग देनी होगी, जिससे यह पता चलेगा कि यदि उत्पाद खराब होता है तो उसे ठीक करने की संभावना कितनी है।

हाल ही में, उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे को समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंपी है। खरे ने कहा था कि मंत्रालय इस सिफारिशों की जांच करेगा और उसके आधार पर दिशा-निर्देश जारी करेगा। इस समिति का गठन उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने सितंबर 2024 में अतिरिक्त सचिव भरत खेड़ा की अध्यक्षता में किया था। समिति ने यह भी सुझाव दिया है कि ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) को बिना किसी अतिरिक्त अनुपालन बोझ के, मानक अंकों के आधार पर मरम्मत क्षमता सूचकांक की घोषणा करनी चाहिए।

साथ ही, समिति ने यह भी सिफारिश की है कि इस सूचकांक को क्यूआर कोड के रूप में उत्पादों, दुकानों और ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर प्रदर्शित किया जाना चाहिए। समिति ने यह सुनिश्चित किया कि उसकी सिफारिशें उद्योग में नवाचार और कारोबारी प्रक्रिया में किसी भी रुकावट के बिना, वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुसार तैयार की गई हैं।

Share This
अगला लेख → वजन घटाने का देसी नुस्खा: रोज सुबह खाली पेट पिएं ये घरेलू ची…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun