मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

SBI ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया, प्रत्येक शेयर पर यह राशि दी जाएगी

SBI ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया, प्रत्येक शेयर पर यह राशि दी जाएगी

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के मुनाफे में पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। बैंक का शुद्ध लाभ 18,643 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 20,698 करोड़ रुपये था। हालांकि, इस गिरावट के बावजूद, एसबीआई ने अपने शेयरधारकों के लिए लाभांश की घोषणा की है। बैंक के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 15.90 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है। इसका रिकॉर्ड तिथि 16 मई 2025 और भुगतान तिथि 30 मई 2025 है।

एसबीआई ने शनिवार को शेयर बाजार को जानकारी देते हुए बताया कि मार्च तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 1,43,876 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 1,28,412 करोड़ रुपये थी। इस दौरान बैंक की ब्याज से आय भी बढ़कर 1,19,666 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 1,11,043 करोड़ रुपये थी।

बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (NPA) मार्च तिमाही में घटकर कुल कर्ज का 1.82 प्रतिशत रह गईं, जबकि मार्च 2024 तक यह 2.24 प्रतिशत थी। शुद्ध NPA भी घटकर 0.47 प्रतिशत हो गया, जो पहले 0.57 प्रतिशत था। एकीकृत आधार पर, मार्च तिमाही में एसबीआई का शुद्ध लाभ आठ प्रतिशत घटकर 19,600 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले यह 21,384 करोड़ रुपये था। हालांकि, बैंक की कुल आय 1,64,914 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,79,562 करोड़ रुपये हो गई।

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बैंक का एकल आधार पर मुनाफा 16 प्रतिशत बढ़कर 70,901 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह 61,077 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही, बोर्ड ने 2025-26 के दौरान 25,000 करोड़ रुपये (शेयर प्रीमियम सहित) तक की इक्विटी पूंजी जुटाने के लिए पात्र संस्थागत नियोजन (QIP), फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) या अन्य तरीकों से एक या अधिक किस्तों में पूंजी जुटाने की मंजूरी दी है।

Share This
अगला लेख → मोबाइल-टैबलेट खरीदते समय मिलेगा रिपेयर स्कोर, जानिए पहले से …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,783 -53 (-0.07%)
निफ्टी 23,999 +3 (+0.01%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun