मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यमुना सिटी में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला आज, PM मोदी करेंगे संबोधन

यमुना सिटी में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला आज, PM मोदी करेंगे संबोधन

उत्तर भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम यमुना सिटी के औद्योगिक सेक्टर-28 में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक धीरेंद्र सिंह कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह सेमीकंडक्टर यूनिट विश्व की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी फॉक्सकॉन और भारत की आईटी कंपनी एचसीएल के संयुक्त उपक्रम इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित की जाएगी। इस परियोजना को उत्तर भारत के औद्योगिक विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। जनसभा में लगभग पांच हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह और जिलाधिकारी मेधा रूपम सहित प्रशासनिक अमला लगातार जुटा रहा।

शिलान्यास कार्यक्रम में पांच विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी भी साक्षी बनेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम चार बजे अस्थायी हेलीपैड पर उतरेंगे और वहां से जनसभा स्थल पहुंचेंगे। सभा स्थल पर लगभग 100 फुट लंबी और 40 फुट चौड़ी डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री वर्चुअल रूप से आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के आवास पर भी संक्षिप्त प्रवास करेंगे।

कार्यक्रम को देखते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली सीमा से जुड़े मार्गों पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यातायात असुविधा की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 9971009001 जारी किया गया है। वीवीआईपी आगमन के लिए विशेष मार्ग निर्धारित किए गए हैं और सेक्टर-28 में अलग-अलग श्रेणियों के वाहनों के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है।

यह परियोजना न केवल क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी, बल्कि भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला में मजबूत स्थिति दिलाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगी। यमुना सिटी में स्थापित होने जा रही यह यूनिट उत्तर प्रदेश को हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

Share This
अगला लेख → होली पर पंजाब से बिहार जाने वालों को राहत, रेलवे ने चलाईं दो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun