मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

होली पर पंजाब से बिहार जाने वालों को राहत, रेलवे ने चलाईं दो स्पेशल ट्रेनें

होली पर पंजाब से बिहार जाने वालों को राहत, रेलवे ने चलाईं दो स्पेशल ट्रेनें

होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। पंजाब से बिहार की ओर यात्रा करने वाले लोगों की सुविधा के लिए फिरोजपुर छावनी–दानापुर और अमृतसर–कटिहार के बीच आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये विशेष रेलगाड़ियां 25 फरवरी से 7 मार्च के बीच अलग-अलग तिथियों पर संचालित होंगी, जिससे त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन संख्या 04616 फिरोजपुर छावनी–दानापुर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 26 फरवरी, 2 मार्च और 6 मार्च को दोपहर 12 बजे फिरोजपुर कैंट से रवाना होकर लगभग 29 घंटे की यात्रा के बाद शाम 5:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04615 दानापुर–फिरोजपुर छावनी स्पेशल 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को रात्रि 9:10 बजे दानापुर से चलकर करीब 26 घंटे बाद रात 11:55 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में मोगा, लुधियाना, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम (प्रतापगढ़), वाराणसी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, रघुनाथपुर और आरा स्टेशनों पर ठहरेगी।

इसके अलावा, ट्रेन संख्या 04614 अमृतसर–कटिहार आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 25 फरवरी, 1 मार्च और 5 मार्च को दोपहर 2:15 बजे अमृतसर से रवाना होकर लगभग 34 घंटे में कटिहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04613 कटिहार–अमृतसर स्पेशल 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को सुबह 4 बजे कटिहार से प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 2:40 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

इस मार्ग पर ट्रेन ब्यास, जालंधर शहर, ढंडारी कलां, अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सिवान, छपरा और नवगछिया रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में सुविधा होगी और होली पर घर जाने वालों को सफर में काफी राहत मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से समय पर स्टेशन पहुंचने और आरक्षण की स्थिति पहले से जांचने की अपील की है।

Share This
अगला लेख → AI से बदलेगी पंजाब की पढ़ाई, India AI Impact Summit में शिक्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun