मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यह देसी काढ़ा सीने के बलगम को बाहर निकालने के साथ-साथ सर्दी और खांसी से देता है राहत

यह देसी काढ़ा सीने के बलगम को बाहर निकालने के साथ-साथ सर्दी और खांसी से देता है राहत

सर्दियों में ठंड और बारिश के साथ वायरल बीमारियाँ और सर्दी-खांसी तेजी से फैलने लगती हैं। खासकर जब खांसी के कारण बलगम सीने में जमा हो जाता है, तो समस्या और भी गंभीर हो सकती है। बलगम की वजह से सीने में जकड़न और सांस लेने में तकलीफ होती है। यदि यह समस्या लंबे समय तक रहती है, तो फेफड़ों में संक्रमण होने का खतरा भी बढ़ सकता है, जो निमोनिया का कारण बन सकता है। कभी-कभी, सीने में जमा बलगम रात में सोने में भी रुकावट डालता है। अगर आप भी सर्दी-खांसी और बलगम की समस्या से परेशान हैं, तो यह घरेलू काढ़ा आपको राहत दे सकता है।

काढ़ा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

  • 3 चम्मच अजवाइन
  • 2 लहसुन की कलियाँ
  • 2 लौंग
  • 2 काली मिर्च

काढ़ा बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले एक छोटे भगोने में एक गिलास पानी डालें।
  2. फिर इसे गैस पर रखकर गर्म होने दें।
  3. अब इसमें 3 चम्मच अजवाइन और 2 लहसुन की कलियाँ डालें।
  4. कुछ देर बाद इसमें 2 लौंग और 2 काली मिर्च को कूटकर डालें।
  5. इसे अच्छे से उबालने दें और जब पानी आधा रह जाए, तो गैस बंद कर दें।
  6. अब इस काढ़े को छान लें। यदि चाहें तो थोड़ा सा नमक भी मिला सकते हैं।
  7. इस काढ़े को दिन में दो बार पिएं और देखिए, आपकी सर्दी-खांसी जल्द ही ठीक हो जाएगी, साथ ही गले में खिचखिच भी खत्म हो जाएगी।

काढ़ा पीने के फायदे: इस काढ़े को पीने से सीने में जमा बलगम बाहर निकलता है और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) भी मजबूत होती है। इससे सर्दी-खांसी और मौसमी बिमारियों से बचाव होता है और आप जल्दी ठीक होते हैं।

Share This
अगला लेख → बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य पर पड़ता है असर , स्वामी रामदेव के …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun