मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

यातायात सुरक्षा पर मंडलायुक्त रोशन जैकब की अहम बैठक, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश

यातायात सुरक्षा पर मंडलायुक्त रोशन जैकब की अहम बैठक, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश

आज आयुक्त सभागार कार्यालय में मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंडलीय सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। इस बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन राधेश्याम, सभी जिलाधिकारी, पीडब्लूडी, आरटीओ, पुलिस विभाग समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने पर जोर

बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जाए और ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं, इसलिए यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर उनका समाधान किया जाए। साथ ही, डिवाइडर निर्माण, सड़क चौड़ीकरण, और जंक्शन रीडिजाइनिंग जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि यातायात नियंत्रण के लिए संवेदनशील इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग को नियमित रूप से जारी रखा जाए।

ब्लैक स्पॉट्स के चिन्हांकन और समाधान पर विशेष ध्यान

बैठक में मंडलायुक्त ने ब्लैक स्पॉट्स के चिन्हांकन और उनके समाधान को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि आरटीओ, ट्रैफिक पुलिस, लोक निर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन कर लिया गया है। अब इन स्थानों पर साइनबोर्ड लगाने, सड़क चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने, सड़क मरम्मत, डिवाइडर निर्माण, स्ट्रीट लाइट लगाने और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती जैसी योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

मंडलायुक्त ने इन कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित विभाग तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अवैध कट्स को तत्काल बंद किया जाए, जिससे यातायात बाधित न हो और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

इस बैठक में लिए गए निर्णयों से सड़क सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे, जिससे यातायात सुगम और सुरक्षित होगा

Share This
अगला लेख → बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, च…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun