मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यूपी के नव निर्वाचित विधायकों के साथ योगी लेंगे विधायक पद की शपथ

यूपी के नव निर्वाचित विधायकों के साथ योगी लेंगे विधायक पद की शपथ

लखनऊ – UP विधानसभा चुनाव जीत के बाद योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है.उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की.सभी नवनिर्वाचित विधायकों को सोमवार 28 मार्च को शपथ दिलाई जाएगी. नवनिर्वाचित प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री विधान सभा के सभा मंडप में सभी को शपथ दिलाएंगे. सबसे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ को शपथ दिलाई जाएगी. शपथ ग्रहण कार्यक्रम जारी कर सभी विधायकों को इसकी सूचना दे दी गई है.

विधायकों की शपथ ग्रहण को लेकर प्रोटेम स्पीकर की सहायता के लिए वरिष्ठ विधायक सुरेश कुमार खन्ना, जय प्रताप सिंह, रामपाल वर्मा और माता प्रसाद पांडेय नियुक्त किये गए हैं. शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा. वहीं शपथ से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10:30 बजे विधान सभा में मीडिया को भी संबोधित करेंगे.

सबसे पहले सीएम योगी लेंगे विधायक पद की शपथ
विधायकों को शपथ ग्रहण कराए जाने के कार्यक्रम की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. इसमें सबसे पहले उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ विधायक के तौर पर शपथ लेंगे. इसके बाद एक एक कर सभी विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी.

प्रदेश की 18वीं विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव 29 मार्च को होगा. इसको लेकर सोमवार दोपहर दो बजे से पहले तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे. 29 मार्च को दोपहर तीन बजे विधान सभा मंडप में चुनाव होगा.

इसके अलावा सीएम योगी ने अधिकारियों को भर्तियों में ईमानदारी और शुचिता को प्राथमिकता पर रखने का निर्देश दिया है, ताकि क्षमतावान युवाओं को नौकरी मिल सके.

Share This
अगला लेख → बिजली समस्या को लेकर योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम,आज से कम ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun