मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

बिजली समस्या को लेकर योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम,आज से कम हो जाएगा बिजली संकट

बिजली समस्या को लेकर योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम,आज से कम हो जाएगा बिजली संकट

लखनऊ- भीषण गर्मी के चलते बिजली की बढ़ी मांग को देखते हुए योगी सरकार ने एक मई से लगभग दो हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली का इंतजाम किया है. सिक्किम एवं हिमाचल प्रदेश से 400 मेगावाट हाइड्रो पावर जुटाने के अलावा बैंकिंग (पूर्व में दी गई बिजली के बदले अब बिजली लेने की व्यवस्था) की 325 मेगावाट विद्युत मध्य प्रदेश से और लगभग 283 मेगावाट बिजली राजस्थान से मिलने की संभावना है. इसी तरह बिडिंग के जरिए भी 430 से 950 मेगावाट बिजली की व्यवस्था की जा रही है. प्रदेश में केंद्रीय सेक्टर से 332 मेगावाट, राज्य सेक्टर से 118 मेगावाट तथा अन्य श्रोतों से 331 मेगावाट की उपलब्धता 29 अप्रैल से बढ़ी है. भीषण गर्मी के कारण प्रदेश में बिजली की मांग बेतहाशा बढ़ी है.

वर्तमान में प्रदेश की मांग लगभग साढ़े बाइस हजार मेगावाटतक पहुंच गई है. बावजूद इसके उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन प्रदेश में बिजली आपूर्ति को सामान्य रखने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास कर रहा है. इस बढ़ी हुई मांग को देखते हुए पावर कारपोरेशन रिकार्ड विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है. इसके लिए बिजली उत्पादन की जो इकाइयां तकनीकी या किसी अन्य कारणों से बंद हैं, उन्हें भी शीघ्र चालू करने का प्रयास किया जा रहा है. हरदुआगंज एवं बारा की बन्द इकाइयों को ठीक कर पुनः चालू किया गया है. बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए प्रीवेन्टिम मेंटेनेंस एवं क्षमता वृद्धि का कार्य तेजी से किया जा रहा है. साथ ही बिजली आपूर्ति की गहन मॉनीटरिंग की जा रही है.

Share This
अगला लेख → कौन होगा देश का अगला राष्ट्रपति? आज आएंगे चुनाव के नतीजे

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun