मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए दस्तावेज़ और फिजिकल टेस्ट प्रक्रिया शुरू , जानें क्या-क्या है आवश्यक

यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए दस्तावेज़ और फिजिकल टेस्ट प्रक्रिया शुरू , जानें क्या-क्या है आवश्यक

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज से यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए हर जिले में कमेटियां गठित की गई हैं।

जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में 1 लाख से अधिक उम्मीदवार सफल हुए थे, जो अब DV और PST में भाग लेंगे। इस प्रक्रिया में कुल 1.74 लाख उम्मीदवार हिस्सा लेंगे।

जरूरी दस्तावेज़:

  1. 10वीं की मार्कशीट
  2. 12वीं की मार्कशीट
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. जाति प्रमाण पत्र
  5. आवेदन फॉर्म की प्रति
  6. एक वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड)
  7. एनसीसी या ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट (यदि उपलब्ध हो)
  8. हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो

पीएसटी के लिए न्यूनतम शारीरिक मानक:

  • पुरुष उम्मीदवार
    • जनरल, ओबीसी, एससी: न्यूनतम लंबाई 168 सेमी; सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी।
    • एसटी: न्यूनतम लंबाई 160 सेमी; सीना बिना फुलाए 77 सेमी और फुलाकर 82 सेमी।
  • महिला उम्मीदवार
    • जनरल, ओबीसी, एससी: न्यूनतम लंबाई 152 सेमी।
    • एसटी: न्यूनतम लंबाई 147 सेमी।
    • सभी श्रेणियों की महिलाओं का न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना चाहिए।

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया:

यदि किसी उम्मीदवार को फिजिकल टेस्ट के परिणाम पर आपत्ति हो, तो उसे उसी दिन अपनी शिकायत दर्ज करनी होगी। इसके लिए बोर्ड ने हर स्थान पर एएसपी को नामित किया है। ऐसे मामलों में संबंधित उम्मीदवार का फिजिकल टेस्ट एएसपी के सामने दोबारा कराया जाएगा। अगर उम्मीदवार इस पुनः परीक्षण में भी असफल रहते हैं, तो वे किसी अन्य प्रकार की अपील के पात्र नहीं होंगे।

Share This
अगला लेख → BPSC भर्ती परीक्षा के खिलाफ पप्पू यादव ने किया बड़ा ऐलान, 1 …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Clear
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun