BPSC भर्ती परीक्षा के खिलाफ पप्पू यादव ने किया बड़ा ऐलान, 1 जनवरी को होगा बिहार बंद
बीते कुछ दिनों से बीपीएससी परीक्षा को लेकर हो रहा प्रदर्शन लगातार जारी है, जिसमें पप्पू यादव, जो पूर्णिया से निर्दलीय सांसद हैं, का भी समर्थन मिल रहा है। वे प्रदर्शन स्थल पर बच्चों के साथ बैठे हुए हैं। इस बीच, पप्पू यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है कि यदि आयोग उनकी मांगें नहीं मानता है, तो वे 1 जनवरी को पूरे बिहार में ‘बिहार बंद’ आंदोलन का आह्वान करेंगे। बुधवार शाम को मीडिया से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने मामले की उच्च न्यायालय से जांच कराने की मांग की।
पीटीआई से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा, “हम विपक्षी सांसदों और विधायकों से अपील करते हैं कि वे इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हों। लोगों को बिहार के सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों और विधायकों के घरों के बाहर बैठना चाहिए। इसमें कोई राजनीति नहीं है, ये छात्र लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं और उनकी एकमात्र मांग है कि परीक्षा दोबारा हो।”
बता दें कि बिहार पुलिस ने बुधवार शाम को उन छात्रों पर लाठीचार्ज किया जो 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा की पुन: परीक्षा की मांग कर रहे थे। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा के संचालन में अनियमितताएं थीं, जिनमें पेपर लीक भी शामिल था। इसके कारण आंदोलनकारी पूरी परीक्षा को रद्द कराना चाहते हैं।
हालांकि, बीपीएससी के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने मंगलवार को पूरी परीक्षा को रद्द करने से मना किया और कहा कि पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए 4 जनवरी 2025 को दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सरकार की आलोचना की और लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “कुछ महीने पहले तक एनडीए के नेता नीतीश कुमार को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताते थे, अब वही भाजपा-लोजपा-हम के नेता उनके तानाशाही फैसलों को स्वीकार कर रहे हैं। नीतीश कुमार खुद को जेपी का शिष्य बताते हैं, लेकिन छात्रों के लोकतांत्रिक विरोध से