मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में नकल रोकने के लिए कड़े नियम, आजीवन कारावास और 1 करोड़ जुर्माना

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में नकल रोकने के लिए कड़े नियम, आजीवन कारावास और 1 करोड़ जुर्माना

उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं कल, 11 जनवरी से शुरू होकर 21 जनवरी तक चलेंगी। वहीं, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी। इस बार नकल पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, और नकल करते या कराने पर आजीवन कारावास और 1 करोड़ रुपए जुर्माने की सजा का प्रावधान होगा। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 लागू किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर पहले से अधिक सुरक्षा उपाय किए जाएंगे, और 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी एआई से की जाएगी। इसके लिए बोर्ड एक हाईटेक कंप्यूटर लैब बनाने की योजना बना रहा है।

12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन दो चरणों में होगा। पहले चरण में 23 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। दूसरे चरण का आयोजन 1 फरवरी से 8 फरवरी 2025 तक अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडलों में किया जाएगा। इन परीक्षाओं की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी।

यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए हेल्प डेस्क भी शुरू की गई है। हेल्प डेस्क रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक छात्रों के विषय संबंधित प्रश्नों के समाधान और मानसिक तनाव से निपटने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगी। छात्र 18001805310 और 18001805312 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Share This
अगला लेख → पीएम मोदी से दिल्ली में मिले सीएम योगी, कुंभ मेले में शामिल …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun