यूपी में अगले 30 दिन तक ड्रोन कैमरे से मास्क पहनने की हो निगरानी – हाई कोर्ट
प्रयागराज – कोरोना संक्रमण एक बार फिर से अपनी रफ़्तार बढ़ा रहा है इसको लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में भीड़-भाड़ वाले एरिया में ड्रोन कैमरे से 24 घंटे मास्क पहनने की निगरानी का निर्देश दिया है. कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित 6 जिलों में मास्क पहनने के नियम को अनिवार्य रूप से लागू करने का निर्देश दिया गया है. हाईकोर्ट ने कहा कि इन जिलों में सप्ताह के सातों दिन चौबीसों घंटे इस जगहों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाए.
साथ ही खाने-पीने के सामान खुले में न बेचने का आदेश अगले छह सप्ताह तक और लागू रखने का आदेश दिया है. अदालत ने कम से कम अगले 30 दिनों तक मास्क पहनने की सघन निगरानी करने का निर्देश दिया है. दरअसल कोरोना संक्रमण से निपटने की सरकार की तैयारियों की हाईकोर्ट निगरानी कर रहा है. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित प्रयागराज, लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, कानपुर और गौतमबुद्ध नगर में अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं.