मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यूपी में बड़ी राहत, कम हुई CNG और PNG की कीमतें, जानिए इन जिलों में क्या है रेट?

यूपी में बड़ी राहत, कम हुई CNG और PNG की कीमतें, जानिए इन जिलों में क्या है रेट?

Lucknow – उत्तर प्रदेश में रविवार की सुबह महंगाई से लोगों को बड़ी राहत मिली है. अडानी के बाद अब इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने भी सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) के दामों में कटौती कर दी है. राज्य में सीएमजी के दाम में करीब छह रुपए की कटौती हुई है. वहीं IGL ने पीएनजी की कीमतों में 5 रुपये प्रति यूनिट तक की कमी करने का फैसला किया है. ये कीमतें रविवार से ही लागू होंगी. कीमतों में कटौती के बाद नोएडा में 77.20 रुपये प्रति किलोग्राम सीएमजी की कीमत हो गई है.

नोएडा में सीएनजी की कीमत 77.20 रुपये प्रति किलोग्राम, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 77.20 रुपये सीएमजी की कीमत हो गई है. पीएनजी कीमतों की बात करें तो नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह 48.46 रुपये प्रति SCM बिकेगी. समाचार एजेंसी द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया, “इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने 9 अप्रैल से CNG की कीमतों में कमी की है. CNG अब दिल्ली में 73.59 रुपये प्रति किलोग्राम, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 77.20 रुपये प्रति किलोग्राम, गुरुग्राम में 82.62 रुपये प्रति किलोग्राम होगी

राज्य के और जिलों की बात करें तो फिरोजाबाद में सीएनजी की कीमत पहले 98 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब कम होकर 92 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. वहीं मथुरा में 92 रुपये प्रति किलोग्राम और मेरठ में 85 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने रविवार को को पाइप्ड नेचुरल गैस की कीमतों में भी कटौती करने का फैसला किया है.सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में कटौती तब हुई है जब कैबिनेट ने नेचुरल गैस की कीमतों को तय करने के लिए एक नया फॉर्मूला तैयार किया. इस नए सिस्टम के ऐलान के बाद ही कंपनियों द्वारा सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में कमी की जारी है. सबसे पहले कीमतों में कटौली मुंबई में हुई थी.

Share This
अगला लेख → कौशाम्बी - अराजकतत्वों ने व्यापारी की दुकान में लगाई आग 4 ला…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,619 +853 (+1.11%)
निफ्टी 24,235 +250 (+1.04%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun