IT हार्डवेयर सेक्टर में मिलेगा नौकरी करनें का मौका , 50,000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार
आईटी हार्डवेयर सेक्टर में जल्द ही नई नौकरियां सामने आ सकती हैं। आईटी दिग्गज डेल, एचपी, लेनोवो, फॉक्सकॉन आदि जैसी 27 कंपनियों को सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना के लिए मंजूरी दी गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि PLI IT हार्डवेयर स्कीम के जरिए कुल 27 कंपनियों को मंजूरी मिली है.
23 कंपनियोंप्रोडक्शन कर रही शुरू
बिजनेस टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा कि पीएलआई स्कीम के तहत मंजूरी मिलने के बाद करीब 95 फीसदी कंपनियां पहले दिन से ही यह उत्पादन शुरू करने जा रही हैं. ऐसे में 23 कंपनियां जल्द से जल्द यह काम करेंगी. शेष चार कंपनियां अगले 90 दिनों में योजना के तहत उत्पादन शुरू कर देंगी।
आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी उम्मीद जताई कि ये 27 कंपनियां आईटी हार्डवेयर योजना के जरिए आईटी हार्डवेयर में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी. इस निवेश से कुल 50,000 लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा. वहीं, अप्रत्यक्ष रूप से कुल 1.50 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है. आईटी हार्डवेयर योजना के तहत जिन कंपनियों को मंजूरी मिली है उनमें डेल, फॉक्सकॉन, लेनोवो, फ्लेक्सट्रॉनिक्स, पेजेट, सोजो, वीवीडीएन, सिरमा, भगवती, पेजेट, सोजो, नियोलिंक शामिल हैं।