मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक अदार पूनावाला को मिल रही पॉवरफुल लोगों से धमकियां

सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक अदार पूनावाला को मिल रही पॉवरफुल लोगों से धमकियां

नई दिल्ली- वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मालिक मुखिया अदार पूनावाला कहा की उन्हें COVID-19 वैक्सीन के लिए बड़ी संख्या में फोन कॉल्स आ रहे हैं और उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं.

पूनावाला ने कहा की कॉल करने वालों में भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्री, व्यापार मंडल के प्रमुख और कई प्रभावशाली हस्तियां शामिल हैं. ये लोग फोन पर कोविशिल्ड वैक्सीन की तत्काल आपूर्ति की मांग करते हैं.’ अदार का कहना है कि कोविशील्ड वैक्सीन पाने की उम्मीद और आक्रामकता का लेवल अभूतपूर्व है. उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना महामारी पृथ्वी पर दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले देश भारत में फैल रही है, जिससे बड़े पैमाने पर भय, आतंक फैल रहा है और लगातार मौतें हो रही हैं.

इधर केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला को पूरे देश में ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है. SII में सरकार एवं नियमन कार्य के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने 16 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पूनावाला को सुरक्षा देने का आग्रह किया था, जिसके बाद केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है.

उन्होंने कहा हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जावान नेतृत्व में भारत सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलकर कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ रहे हैं.’ ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सशस्त्र कमांडो हर वक्त पूनावाला के साथ रहेंगे और वे कारोबारी के साथ तब भी रहेंगे, जब वह देश के किसी भी हिस्से की यात्रा कर रहे होंगे. ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा के तहत पूनावाला के साथ करीब 4-5 सशस्त्र कमांडो रहेंगे.

Share This
अगला लेख → ओडिशा में 5 मई से 19 मई तक रहेगा लॉकडाउन

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,744 -92 (-0.12%)
निफ्टी 23,962 -34 (-0.14%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun