मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
चंडीगढ़ में ‘वारिस पंजाब दे’ समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP

AIIMS की रिपोर्ट में खुलासा,सुशांत ने की आत्महत्या

AIIMS की रिपोर्ट में खुलासा,सुशांत ने की आत्महत्या

नई दिल्ली – सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है,AIIMS के डॉक्टर के पैनल ने इस बात का खुलासा किया है कि सुशांत सिंह की मौत आत्महत्या थी, हत्या नहीं। एम्स पैनल का नेतृत्व करने वाले डॉ सुधीर गुप्ता ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या नहीं की गई थी, बल्कि यह आत्महत्या का केस है। सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच करने के बाद एम्स की टीम इस निषकर्ष पर पहुंची है।

इंडिया टूडे के मुताबिक, डॉक्टरों के पैनल ने सुशांत सिंह राजूपत की मौत मामले में हत्या की बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया। डॉक्टर ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या का मामला है। बता दें कि एम्स के डॉक्टरों ने 29 सितंबर को अपनी जांच रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी थी। एम्स के डॉक्टरों की यह टीम अपना काम कर चुकी है और अब सीबीआई रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद किसी नतीजे पर पहुंचेगी।

पहले सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला सीबीआई के हाथ में जाने से पहले मुंबई पुलिस ने सबसे पहले इसे आत्महत्या का मामला माना था। हालांकि, सीबीआई इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों के आधार पर जांच जारी रखेगी। यानी अब सीबीआई सुशांत की मौत का एंगल आत्महत्या पर रख सकती है और उसके मुताबिक आगे जांच कर सकती है।

Share This
अगला लेख → IPL 2020: दिल्ली ने कोलकाता को 18 रनों से हराया,कप्तान अय्यर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
22°C
Patchy rain nearby
💧 86% 💨 7 km/h
Dehradun