मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

CM कार्यालय के अधिकारी कोरोना संक्रमित,CM योगी ने खुद को किया आइसोलेट

CM कार्यालय के अधिकारी कोरोना संक्रमित,CM योगी ने खुद को किया आइसोलेट

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार अपने पैर पसार रहा है.इन सब के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के अधिकारी भी कोरोना संक्रमित हो गए है जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को अपने आवास पर आइसोलेट कर लिया हैं.

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं. यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है एवं सभी कार्य वर्चुअली प्रारम्भ कर रहा हूं. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ओएसडी अभिषेक कौशिक, विशेष सचिव अमित सिंह सहित कुछ अन्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

मंगलवार को प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 18,021 नए मामले सामने आए हैं जो कि अब तक का एक रिकॉर्ड है. सोमवार को 13685 संक्रमित मिले थे. कोरोना के नए मामलों में अकेले 5382 तो लखनऊ के ही हैं. इसके अलावा, प्रयागराज में 1856, वाराणसी में 1404 व कानपुर में 1271 नए मामले सामने आए हैं. अब तक यूपी के 20 से ज्यादा जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है, इसके बाद भी कोरोना के बढ़ते मामले डरा रहे हैं.

कोविड जांच की रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए और सैंपल से लेकर, एडमीशन, डिस्चार्ज तक मॉनिटरिंग के लिए एक ‘कोविड पोर्टल’ बनाया गया है. जिसकी मदद से जांच का परिणाम पोर्टल पर अपलोड होने के बाद कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपनी रिपोर्ट प्राप्त कर सकता है.

Share This
अगला लेख → जनपदों में कोविड बेड तथा ऑक्सीजन की कोई कमी न हो- योगी आदित्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,874 +38 (+0.05%)
निफ्टी 24,000 +4 (+0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun