मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

रणबीर कपूर बनाम इस सुपरस्टार! ‘AK vs RK’ को लेकर आलिया भट्ट का बड़ा ऐलान, फैन्स में बढ़ी उत्सुकता

रणबीर कपूर बनाम इस सुपरस्टार! ‘AK vs RK’ को लेकर आलिया भट्ट का बड़ा ऐलान, फैन्स में बढ़ी उत्सुकता

    रणबीर कपूर भले ही सोशल मीडिया से दूर रहते हैं, लेकिन उनकी पत्नी आलिया भट्ट इस मामले में काफी एक्टिव हैं। आलिया न सिर्फ अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स शेयर करती हैं, बल्कि रणबीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी फैंस को देती रहती हैं। हाल ही में आलिया ने रणबीर के नए प्रोजेक्ट का खुलासा किया, जिससे फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।

    आलिया भट्ट ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि रणबीर कपूर जल्द ही बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ एक खास प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट से जुड़ी ज्यादा जानकारी 12 मार्च को दी जाएगी। वीडियो में आलिया एक पोस्टर पकड़े नजर आ रही हैं, जिसमें आमिर और रणबीर की तस्वीर के साथ इस कोलैबोरेशन को “अल्टीमेट ब्लॉकबस्टर” बताया गया है।

    आलिया की पोस्ट ने मचाया धमाल

    आलिया भट्ट ने इस पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा, “सर्वश्रेष्ठ की जंग! मेरे दो सबसे पसंदीदा कलाकार एक-दूसरे के आमने-सामने। कुछ बहुत बड़ा और रोमांचक आने वाला है। बने रहिए, कल और भी डिटेल्स शेयर करूंगी। मुझे यकीन है कि यह आपको उतना ही पसंद आएगा जितना मुझे आया!”

    आलिया की इस पोस्ट के बाद फैंस में जबरदस्त हलचल मच गई है और हर कोई यह जानने को बेताब है कि आखिर ये प्रोजेक्ट क्या होने वाला है।

    Share This
    अगला लेख → चार महीने पहले गुपचुप शादी करने वाली फेमस एक्ट्रेस अब ले रही…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,861 +25 (+0.03%)
    निफ्टी 23,991 -5 (-0.02%)
    मौसम
    24°C
    Light rain shower
    💧 92% 💨 4 km/h
    Dehradun