मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

राजस्थान के जैसलमेर में पटाखों की दुकानें बंद रहेंगी, बिक्री और फोड़ने पर प्रतिबंध रहेगा

राजस्थान के जैसलमेर में पटाखों की दुकानें बंद रहेंगी, बिक्री और फोड़ने पर प्रतिबंध रहेगा

जैसलमेर: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर राजस्थान के जैसलमेर में जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिले में पटाखों की बिक्री, खरीदारी और फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत की आक्रामक नीति के चलते पाकिस्तान हमले करने की तैयारी कर रहा है, और इस स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है।

जिला प्रशासन ने बाजारों को शाम 5 बजे तक बंद करने का आदेश दिया है और रात 6 बजे से सुबह 6 बजे तक इलाके में ब्लैक आउट लागू करने की घोषणा की है। इस समय सभी लाइटें बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा।

डिफेंस क्षेत्र के 5 किलोमीटर के दायरे में किसी भी व्यक्ति का बिना अनुमति घूमना सख्त मना है और ऐसे किसी व्यक्ति पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रामगढ़-तनोट रोड पर भी यात्रियों के आवागमन पर रोक लगाई गई है, और इस मार्ग पर दोपहर 3 बजे के बाद यात्रा करना प्रतिबंधित रहेगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, जिससे पाकिस्तान ने भारतीय सीमा पर हमले शुरू कर दिए हैं। हालांकि, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमलों का जवाब देते हुए उन्हें नाकाम कर दिया है। LoC पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार फायरिंग जारी है, लेकिन भारतीय सेना ने उसे उसी की भाषा में जवाब दिया है।

Share This
अगला लेख → भारत पर हुए सभी पाकिस्तानी हमले असफल, सियालकोट में आतंकी बेस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun