मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

राजस्थान में गर्मी से मिलेगी राहत, कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट

राजस्थान में गर्मी से मिलेगी राहत, कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट

राजस्थान के अधिकतर जिलों में इस समय जबरदस्त गर्मी का दौर जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया, जहां पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार राज्यवासियों को जल्द ही इस झुलसाने वाली गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ लाएगा मौसम में बदलाव

मौसम विभाग का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान में दस्तक देने वाला है, जिसके असर से कई इलाकों में तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना बन रही है। अगले 2-3 दिनों तक दोपहर के बाद गरज-चमक और धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की उम्मीद है।

11 और 12 अप्रैल को तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

11 अप्रैल को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर और शेखावाटी अंचल में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं 12 अप्रैल को उदयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भी इसी तरह की तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

13 अप्रैल के बाद फिर गर्मी की वापसी

13 अप्रैल से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। इसके चलते तापमान में एक बार फिर 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। 14 और 15 अप्रैल से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान दोबारा 45 डिग्री के करीब पहुंच सकता है और लू का प्रकोप एक बार फिर शुरू हो सकता है।

इन जिलों में सबसे ज्यादा तपन

राज्य के जैसलमेर में 43.6, चित्तौड़गढ़ में 43.1, बीकानेर में 43.4, श्रीगंगानगर में 44.2, जयपुर में 43, फलौदी में 43.8, चूरू में 43.5, कोटा में 43.2 और पिलानी में 43.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो इस समय के लिए सामान्य से काफी अधिक है।

Share This
अगला लेख → FY2025 में नए घरों की औसत कीमतों में 9 बड़े शहरों में 9 प्रत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun