मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

राम उत्सव- 108 फीट लंबी धूपबत्ती से महकेगा राम मंदिर परिसर

राम उत्सव- 108 फीट लंबी धूपबत्ती से महकेगा राम मंदिर परिसर

अयोध्या – रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनाया जाएगा. समारोह का राम भक्तों में जबरदस्त उत्साह है. देश के कोने कोने से विशेष भेंट अयोध्या भेजे जा रहे हैं. इसी कड़ी में गुजरात से अयोध्या 108 फीट लंबी धूपबत्ती भेजी जा रही है. विशेष धूपबत्ती सोमवार को भरतपुर होते हुए आगरा के फतेहपुर सीकरी और किरावली पर पहुंची. धूपबत्ती का स्वागत करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. हाईवे पर माहौल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा. वडोदरा से शुरू हुआ सफर धूपबत्ती की शोभायात्रा में बदल गया.

3610 किलो वजनी, 108 फीट लंबी और करीब साढ़े तीन फीट चौड़ी धूपबत्ती को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुट गए. लोगों ने धूपबत्ती का फूल बरसा कर स्वागत किया. छह महीनों के दौरान धूपबत्ती वड़ोदरा में तैयार की गई है. विशेष धूपबत्ती को बनाने में अनेक तरह की जड़ी बूटियां का इस्तेमाल किया गया है. धूपबत्ती करीब डेढ़ महीने तक अनवरत चलेगी. करीब 50 किलोमीटर क्षेत्र में धूपबत्ती खुशबू बिखरेगी.

Share This
अगला लेख → लखनऊ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्रा ने किया सुसाइड

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun