मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

राम मंदिर का नक्शा पास हुआ, विकास शुल्क के तौर पर जमा होंगे 2 करोड़ रुपये

राम मंदिर का नक्शा पास हुआ, विकास शुल्क के तौर पर जमा होंगे 2 करोड़ रुपये

अयोध्या- अयोध्या विकास प्राधिकरण ने बुधवार को बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से राम मंदिर परिसर का लेआउट और राम मंदिर का नक्शा पास कर दिया. अब राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दो करोड़ 11 लाख 33 हज़ार 184 रुपए जमा करने होंगे. इसमें विकास शुल्क एक करोड़ 79 लाख 45 हज़ार 477 रुपए, विकास शुल्क एक लाख 50 हज़ार, भवन निर्माण अनुज्ञा शुल्क 64 हज़ार 400 रुपये और पर्यवेक्षण शुल्क 29 लाख 73 हजार 307 रुपये जमा करने होंगे. इससे पहले ट्रस्ट 65 हज़ार रुपये मैप के आवेदन के समय ही जमा करवा चुका है.

राम मंदिर निर्माण में अतिरिक्त लेबर सेस के रूप में 15 लाख 363 रुपए उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के नाम जमा करना होगा. इस तरह से अयोध्या जनपद में अयोध्या विकास प्राधिकरण को सबसे ज्यादा विकास शुल्क देने वाले रामलला होंगे. बोर्ड की बैठक में अध्यक्ष कमिश्नर एमपी अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ नीरज शुक्ला, पदेन सदस्य डीएम अनुज झा और अन्य सदस्य मौजूद रहे.

Share This
अगला लेख → भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun