राम मंदिर का भूमिपूजन आज, PM मोदी सहित 175 अतिथि होंगे शामिल
अयोधया – श्री राम मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी आज आ गयी है,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए आज भूमि पूजन होगा.
भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. पूजन कार्यक्रम में 175 प्रतिष्ठित अतिथियों को आमंत्रित किया गया है.कार्यक्रम को लेकर बनाए गए मंच पर पीएम मोदी, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास समेत केवल पांच लोग ही होंगे.
सुरक्षा की बात करे तो सुबह 6:00 बजे से यहां ट्रैफिक डायवर्जन लागू हो गया है. किसी भी बाहरी व्यक्ति को अयोध्या में प्रवेश की इजाजत नही होगी,
राम मंदिर के भूमि पूजन में शामिल होने वाले 175 प्रतिष्ठित मेहमानो में संघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह भय्याजी जोशी, दत्तात्रेय होसबले, सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल, विश्व हिंदू परिषद के मुखिया आलोक कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, मुस्लिम पक्षकार रहे हाजी महबूब, इकबाल अंसारी, लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करने वाले पद्मश्री मुहम्मद शरीफ शामिल हैं. वहीं राम मंदिर आंदोलन के आधार रहे लालकृष्ण अडवाणी और मुरली मनोहर जोशी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए भूमि पूजन के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.