Punjab News : नौजवानों को पंजाब सरकार का खास तोहफा, कैबिनेट मीटिंग में लिया यें फैसला
पंजाब सरकार की ओर से शनिवार को चंडीगढ़ में पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक हुई है. इस अहम बैठक में सरकार की ओर से बड़े फैसले लिए गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार ने आज पंजाब के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है.
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में युवाओं को करीब 1000 नई नौकरियां देने का ऐलान किया है. इसके साथ ही पंजाब सिविल सचिवालय में 106 नए क्लर्क पदों को भरने का फैसला लिया गया है.
अमन अरोड़ा ने कहा कि जब से सरकार बनी है तब से क्षेत्र के युवाओं को नौकरियां देने का सिलसिला जारी है. इसके तहत अब तक 37,500 से अधिक युवा लड़के-लड़कियों को नौकरी दी जा चुकी है। आज भी विभिन्न विभागों की नौकरियों पर चर्चा हुई, पंजाब सिविल सचिवालय में 106 नए क्लर्क पद भरने का फैसला लिया गया है. इसी प्रकार मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग में 440 नये पद स्वीकृत किये गये। कुल मिलाकर करीब 1000 नए युवाओं को अलग-अलग विभागों में नौकरी मिलेगी. उन्होंने कहा कि अगर पंजाब के 3.5 करोड़ लोगों को सेवाएं देनी हैं तो इसके लिए कर्मचारियों की जरूरत है. लंबे समय से विभिन्न विभागों में पद खाली पड़े थे, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा था।