रेलवे में बड़ी भर्ती: जूनियर इंजीनियर समेत 2570 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू l
भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS), केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) समेत विभिन्न तकनीकी पदों के लिए कुल 2570 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 30 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से चलेगी। पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं.
यह भर्ती विभिन्न तकनीकी विभागों में की जाएगी जिसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य इंजीनियरिंग शाखाएं शामिल हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में बी.टेक/बी.ई. या डिप्लोमा होना आवश्यक है। आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु छूट मिलेगी.
इस भर्ती का चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1 और CBT 2), डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल जांच के आधार पर होगी।
CBT 1: प्रारंभिक योग्यता परीक्षा
CBT 2: मुख्य परीक्षा
इसके बाद मन्सिक और स्वास्थ्य परीक्षण होगा
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी तैयारी शुरू करें और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों से भी अभ्यास करें ताकि बेहतर परिणाम हासिल कर सकें.
चयनित उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे की छठी वेतन आयोग के अनुसार स्तर 6 का वेतन (करीब ₹35,400/- मासिक) मिलेगा। इसके अतिरिक्त अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी जो रेलवे कर्मचारियों के लिए मानक हैं.
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू: 31 अक्टूबर 2025
आवेदन अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते है
इस बार भारतीय रेलवे की यह भर्ती तकनीकी क्षेत्रों में करियर बनाने का सुनहरा मौका है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आधिकारिक सूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें, सही समय पर आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी के लिए मेहनत करें। पिछले सालों की परीक्षा के पैटर्न को समझना एवं नियमित अध्ययन करना सफलता की कुंजी होगी।
2570 पदों पर होने वाली इस भर्ती में चयनित होकर भारतीय रेलवे के एक महत्वपूर्ण अंग बनने का मौका मिलेगा, जो देश की सेवा के साथ स्थायी रोजगार भी प्रदान करता है।