लंबे समय तक बैठकर काम करने से बढ़ सकता है सर्वाइकल का खतरा, योग से मिलेगी राहत
अगर आपकी नौकरी में लगातार घंटों तक बैठना शामिल है, तो यह आदत आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है। अगर आप लगातार सीट पर बैठे रहते हैं और बीच में उठकर नहीं चलते-फिरते, तो अब इसे बदलने का समय आ गया है। कम से कम हर घंटे 3 मिनट का ब्रेक लेकर हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें। यकीन मानिए, यह न सिर्फ आपकी ऊर्जा को बढ़ाएगा, बल्कि आपकी उम्र भी लंबी करेगा।
अगर आप लंबे समय तक बिना हिले-डुले बैठे रहते हैं, तो “ऑफिस बट” नामक समस्या आपके शरीर को प्रभावित कर सकती है। यह असल में कई बीमारियों का एक समूह है, जो डेस्क जॉब करने वालों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। घंटों बैठे रहने से ग्लूट मसल्स (हिप्स की मांसपेशियां) कमजोर हो जाती हैं, रक्त संचार धीमा पड़ जाता है और कमर-दर्द, पीठ-दर्द जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं।
लगातार बैठने से होने वाली परेशानियां:
मांसपेशियों की कमजोरी – ग्लूट मसल्स कमजोर हो जाती हैं
शरीर का असंतुलन – बॉडी पॉश्चर बिगड़ जाता है
थकान और जकड़न – गर्दन, कंधे और जोड़ प्रभावित होते हैं
वजन बढ़ना – मेटाबॉलिज्म धीमा होने से मोटापा बढ़ता है
रक्त संचार में समस्या – वैरिकोज वेन्स और डीप वेन थ्रॉम्बोसिस का खतरा बढ़ जाता है
बीमारियों का खतरा – डायबिटीज और हार्ट डिजीज की आशंका बढ़ जाती है
इन समस्याओं से बचने के लिए क्या करें?
✔️ हर घंटे 3-5 मिनट टहलें और हल्का स्ट्रेचिंग करें
✔️ रोजाना व्यायाम करें – योग, स्ट्रेचिंग और हल्का वर्कआउट करें
✔️ संतुलित आहार लें – हरी सब्जियां, ताजे फल और हेल्दी फूड खाएं
✔️ पर्याप्त पानी पिएं – दिन में कम से कम 4-5 लीटर पानी पिएं
✔️ विटामिन-डी प्राप्त करें – धूप में बैठें और संतुलित आहार लें
✔️ जंक फूड से बचें – तले-भुने और ज्यादा कैलोरी वाले खाने से परहेज करें
✔️ शरीर को एक्टिव रखें – ऑफिस में हर घंटे उठकर थोड़ी देर टहलें
आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उपचार
गिलोय पाउडर – 10 ग्राम
एकांगवीर रस – 10 ग्राम
रसराज रस – 2 ग्राम
वसंत कुसमाकर – 2 ग्राम
मोती पिष्टी – 4 ग्राम
रजत भस्म – 2 ग्राम
हीरक भस्म – 3 मिलीलीटर
इन सबको मिलाकर 60 पैकेट तैयार करें और रोजाना सुबह-शाम 1-1 पैकेट लें। इससे शरीर का संतुलन बना रहेगा और कमजोरी दूर होगी।
वजन बढ़ने के कारण और समाधान
कारण:
हाई-कैलोरी फूड
विटामिन-डी की कमी
शारीरिक गतिविधि की कमी
ज्यादा सोना
समाधान:
रोजाना टहलें और वर्कआउट करें
हरी सब्जियां और फाइबर युक्त भोजन करें
जंक फूड और तली-भुनी चीजों से बचें
खूब पानी पिएं
पेट की समस्याओं के लिए घरेलू उपाय
कब्ज से राहत:
*सौंफ और मिश्री चबाएं
*जीरा, धनिया और सौंफ का पानी पिएं
*खाने के बाद भुनी अदरक खाएं
गैस से राहत:
*अकुरित मेथी खाएं
*मेथी का पानी पिएं
*अनार का सेवन करें
*त्रिफला चूर्ण लें
*खाना धीरे-धीरे और अच्छे से चबाकर खाएं
अगर आप अपने ऑफिस लाइफ में ये छोटे-छोटे बदलाव लाते हैं, तो न सिर्फ बीमारियों से बचेंगे, बल्कि लंबे समय तक स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे।