मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लखनऊ में जीजा-साले ने पुलिस पर गोलियां चलाईं, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

लखनऊ में जीजा-साले ने पुलिस पर गोलियां चलाईं, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

लखनऊ में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए बदमाशों की पहचान जितेंद्र कुमार रावत और सनी गौतम के रूप में हुई है, जो आपस में जीजा-साले हैं।

पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों ने पीजीआई क्षेत्र के साउथ सिटी में एक महिला से मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों के पास से एक लूटा हुआ मोबाइल, एक तमंचा, कुछ कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना उस समय हुई जब पुलिस ने चौकी वृंदावन के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। जैसे ही पुलिस ने बाइक को रुकने का इशारा किया, बाइक सवार ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिससे एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, दूसरे बदमाश को पकड़ लिया गया।

घटनास्थल पर पहुंचे डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 26-27 जनवरी की रात को एक महिला से मोबाइल स्नैचिंग की थी।

Share This
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → भदोही हत्या मामला: लखनऊ से एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,861 +25 (+0.03%)
निफ्टी 23,991 -5 (-0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun