मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लखनऊ में पर्स चोरी और अन्य लूटपाट की घटनाओं का खुलासा, एक आरोपी को पकड़ा गया

लखनऊ में पर्स चोरी और अन्य लूटपाट की घटनाओं का खुलासा, एक आरोपी को पकड़ा गया

लखनऊ के इटौंजा थाना और डीसीपी उत्तरी क्राइम सर्विलांस टीम ने महिला से पर्स छीने जाने की घटना सहित अन्य लूट की घटनाओं का खुलासा किया है। इस दौरान एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका सह-अभियुक्त पहले से ही जेल में बंद है।

जानकारी के अनुसार, 12 जनवरी को एक महिला से घर जाते समय अज्ञात बाइक सवारों ने पर्स छीन लिया था। इस घटना की रिपोर्ट ग्राम पतारा कला, थाना कमालापुर, जिला सीतापुर के निवासी अमितेश कुमार ने इटौंजा थाना में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा संख्या 03/2025, धारा 304(2)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने माधवपुर रोड के पास एक स्कूटी सवार अभियुक्त पंकज शुक्ला (उम्र 21 वर्ष) पुत्र उमेश कुमार शुक्ला को गिरफ्तार किया। पंकज लखनऊ के चिनहट क्षेत्र का निवासी है।

बरामद सामान:

  • 01 झुमकी (पीली धातु)
  • 02 अंगूठियां (सफेद धातु)
  • ₹2150 नगद
  • घटना में प्रयुक्त स्कूटी (UP32NY7450)

पंकज ने पुलिस को बताया कि उसने अपने बड़े भाई शुभम शुक्ला के साथ मिलकर कई स्नैचिंग और लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। उसने यह भी बताया कि तीन महीने पहले बीकेटी क्षेत्र में एक महिला से सोने के कुंडल छीने थे, जिन्हें बाद में ₹5000 में बेचा। इसके अतिरिक्त, एक सप्ताह पहले इटौंजा टोल प्लाजा के पास से एक महिला का पर्स छीना था, जिसमें झुमकी, अंगूठियां और नकदी थी। पंकज ने स्वीकार किया कि इस नकदी का कुछ हिस्सा नशे और गाड़ी में तेल भरवाने में खर्च किया गया।

गौरतलब है कि शुभम शुक्ला को दो दिन पहले बाराबंकी में एक छिनैती की घटना में गिरफ्तार किया गया था, और वह इस समय जेल में बंद है।

पंकज शुक्ला के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें प्रमुख हैं:

  • मुकदमा संख्या 003/25, धारा 304(2)/317(2) बीएनएस, थाना इटौंजा
  • मुकदमा संख्या 306/24, धारा 304(2)/317(2) बीएनएस, थाना बीकेटी
  • मुकदमा संख्या 199/24, धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट, थाना पीजीआई इसके अतिरिक्त, पीजीआई, गोसाईगंज और चिनहट थानों में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के दौरान मानवाधिकारों और न्यायालय के निर्देशों का पालन किया गया। स्कूटी को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इटौंजा थाना और डीसीपी उत्तरी क्राइम सर्विलांस टीम ने इस घटना का सफल अनावरण कर सराहनीय कार्य किया है। अब पुलिस अभियुक्त के अन्य आपराधिक मामलों की जांच में जुटी हुई है।

Share This
अगला लेख → Raebareli News : प्रेम संबंधों के विवाद में महिला की हत्या, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,513 +747 (+0.97%)
निफ्टी 24,222 +237 (+0.99%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun