मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

साढ़े पांच लाख से ज्यादा दीयों से जगमग हुई अयोध्या,बना गिनीज रिकार्ड

साढ़े पांच लाख से ज्यादा दीयों से जगमग हुई अयोध्या,बना गिनीज रिकार्ड

अयोध्या – दिवाली के मौके पिछले तीन वर्षो से हो रहे दीपोत्सव का कार्यक्रम इस बार भव्यता के साथ मनाया गया जहा श्रीराम की नगरी अयोध्या का सरयू तट साढ़े पांच लाख से ज्यादा दीपों से रोशन हो गया और वहीँ इस कार्यक्रम को गिनीज बुक में भी दर्ज कर लिया गया है.

इसके अलावा भी अयोध्या के अलग अलग हिस्सों में लाखों दीप जले हैं। रामकी पैड़ी की रौनक तो देखते ही बन रही थी। इस दौरान अद्भुत फ्यूजन का नजारा भी देखने को मिला। नीचे दीये जल रहे थे तो ऊपर लेजर शो के जरिये श्रीराम से जुड़े कथानकों का प्रदर्शन हो रहा था।

इससे पहले सरयू के तट पर त्रेता युग जीवंत हो उठा। हेलिकॉप्टर से राम की पैड़ी के रामकथा पार्क में भगवान श्रीराम, सीताजी तथा लक्ष्मण के स्वरूप के उतरने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ तथा उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने स्वागत किया।

श्रीराम, माता सीता तथा लक्ष्मण जी रथ पर सवार होकर रामकथा पार्क पहुंचे। रामकथा पार्क के मंच पर श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ। राज्यपाल मुख्यमंत्री व अन्य विशिष्ट जनों ने राम सीता और लक्ष्मण की आरती उतारी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल के सदस्यों ने आरती की। रथ पर सवार होकर रामकथा पार्क पहुंचे श्रीराम, माता सीता तथा लक्ष्मण जी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल के सदस्यों ने आरती की।

रामनगरी अयोध्या दुल्हन की तरह सजी है। दीपोत्सव को लेकर लोगों का उमंग चरम पर है, इसी बीच राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां का ताप काफी बढ़ा दिया है। रामजन्मभूमि परिसर में सीएम योगी आदित्यनाथ करीब पांच सौ वर्ष बाद दीप जलाकर रामलला की पूजा की। रामजन्मभूमि परिसर में प्रदर्शनी का अवलोकन करने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने किया।

Share This
अगला लेख → लखनऊ विश्वविद्यालय शताब्दी समारोह में PM मोदी होंगे शामिल

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun