मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

विपक्ष की शिकायत पर EC का बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र की DGP रश्मि शुक्ला हटाई गईं

विपक्ष की शिकायत पर EC का बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र की DGP रश्मि शुक्ला हटाई गईं

केंद्रीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र पुलिस की प्रमुख आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को उनके पद से तत्काल हटाने का निर्देश दिया है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की शिकायतों के मद्देनजर आयोग ने डीजीपी महाराष्ट्र के पद से रश्मि शुक्ला का तुरंत स्थानांतरण करने का आदेश दिया है। साथ ही मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि महाराष्ट्र कैडर के अगले वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारी को तुरंत डीजीपी का कार्यभार सौंपा जाए। इसके अतिरिक्त, मुख्य सचिव से मंगलवार दोपहर 1 बजे तक डीजीपी पद के लिए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का पैनल भी भेजने का निर्देश दिया गया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पहले ही राज्य में चुनाव की घोषणा के दौरान हुई समीक्षा बैठकों में अधिकारियों को निष्पक्ष और गैर-पक्षपाती रहने की सख्त हिदायत दी थी। इसी के तहत, डीजीपी रश्मि शुक्ला पर लगे निष्पक्षता की कमी के आरोपों को देखते हुए चुनाव आयोग ने उनके स्थानांतरण का निर्णय लिया है।

कांग्रेस पार्टी ने आयोग के इस फैसले का स्वागत किया है। विपक्ष के नेता विजय वाडेतिवार का कहना है कि इससे स्पष्ट हो गया है कि महागठबंधन सरकार ने बेईमानी की है। वाडेतिवार ने सवाल उठाया कि आखिर महायुती सरकार ने गंभीर आरोपों का सामना कर रही रश्मि शुक्ला के कार्यकाल को क्यों बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि सरकार ने विधानसभा चुनाव में पारदर्शिता सुनिश्चित न हो, इसके लिए उन्हें एक्सटेंशन दिया। उनका कहना है कि इससे यह भी साफ हो गया कि इस सरकार ने असंवैधानिक तरीके से अपनी पसंद के अधिकारियों को पदों पर बनाए रखा और सत्ता का दुरुपयोग किया।

Share This
अगला लेख → छठ पूजा को लेकर अलर्ट पर यूपी पुलिस , डीजीपी ने दिए ये निर्द…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun