लिवर की देखभाल के लिए कारगर हैं ये तीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, जानें सही उपयोग विधि
अनियमित खानपान, तनावपूर्ण जीवनशैली और अत्यधिक शराब के सेवन से लीवर पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में इसे स्वस्थ बनाए रखने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन लाभकारी हो सकता है। आइए जानते हैं कौन-सी जड़ी-बूटियां लीवर के लिए फायदेमंद हैं और उनका सही तरीके से उपयोग कैसे करें।
लीवर को स्वस्थ रखने वाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां
1. आंवला
आंवला लीवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व लीवर की कोशिकाओं को मजबूत बनाते हैं। यह एक प्राकृतिक हेप्टो-प्रोटेक्टिव तत्व है, जो लीवर को स्वस्थ बनाए रखता है। आप आंवले को कच्चा खा सकते हैं या फिर इसका जूस, मुरब्बा और कैंडी के रूप में सेवन कर सकते हैं।
2. एलोवेरा
एलोवेरा में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर होते हैं, जो लीवर को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से बचाते हैं। नियमित रूप से सीमित मात्रा में एलोवेरा जूस का सेवन करने से लीवर बेहतर तरीके से काम करता है। सुबह खाली पेट 2-3 चम्मच एलोवेरा जूस को समान मात्रा में पानी के साथ मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।
3. पुनर्नवा
पुनर्नवा जड़ी-बूटी लीवर में सूजन को कम करने में मदद करती है। इसका उपयोग औषधीय रूप में किया जाता है और यह लीवर के कार्य को सुधारने में सहायक होती है। इसे पाउडर या सिरप के रूप में लिया जा सकता है, लेकिन सही मात्रा के लिए किसी आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।
लीवर को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें
- पर्याप्त पानी पिएं: रोजाना 8-10 गिलास पानी पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और लीवर साफ रहता है।
- संतुलित आहार लें: अपने आहार में हरी सब्जियां, फल, दालें, गाजर, मूली और लौकी को शामिल करें, जिससे लीवर मजबूत बना रहे।
- शराब से बचें: शराब लीवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए इसका सेवन पूरी तरह से बंद करें।
- नियमित व्यायाम करें: रोजाना कम से कम 30 मिनट तक योग, प्राणायाम या व्यायाम करने से लीवर की कार्यक्षमता में सुधार होता है।
- तनाव कम करें: अत्यधिक मानसिक तनाव भी लीवर के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, इसलिए तनाव से बचने की कोशिश करें और ध्यान या मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
लीवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सही खानपान और आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है। यदि कोई लीवर से जुड़ी गंभीर समस्या हो, तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लें।