मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉर्ड्स में भारत की हार के बाद भड़के सौरव गांगुली

लॉर्ड्स में भारत की हार के बाद भड़के सौरव गांगुली

भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली लॉर्ड्स की हार के बाद बयान सामने आया है सुअरव ने कहा की वह लॉर्ड्स में मिली हार के बाद निराश हैं. पूर्व भारतीय कप्तान ने मंगलवार को कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम में असाधारण प्रतिभा है, बावजूद इसके 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल एंड टीम तीसरा टेस्ट हार गई. गांगुली ने इस हार का दोषी टॉप आर्डर को बताया. भारत बनाम इंग्लैंड 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान इंग्लैंड 2-1 से आगे हो गई है.

इंडियन रेसिंग लीग और एफ 4 इंडिया चैम्पियनशिप कार्यक्रम के दौरान प्रेस कांफ्रेंस में सौरव गांगुली से लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैं इस हार से निराश हूं. बल्लेबाजी के तरीके से निराशा हुई. ये लक्ष्य (193) हासिल करना चाहिए था. रवींद्र जडेजा ने संघर्ष किया, मुझे लगता है कि टीम इंडिया में जो प्रतिभा है उससे वो (भारतीय खिलाड़ी) मुझसे ज्यादा निराश हुए होंगे. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ये 2-1 की बढ़त बनाने का अच्छा मौका था. 190 तक नहीं पहुंचने से वो निराश होंगे, खासकर टीम इंडिया की बल्लेबाजी की क्वालिटी को देखते हुए.”

सौरव गांगुली ने कहा कि टॉप आर्डर बल्लेबाज अगर थोड़ा अच्छा खेलते तो मैच का नतीजा कुछ और होता. बता दें कि यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में बिना खता खोले आउट हो गए थे. शुभमन गिल 6 और ऋषभ पंत 9 रन ही बना पाए थे. तीसरे नंबर पर करुण नायर भी 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. केएल राहुल (39) ने थोड़ी अच्छी बल्लेबाजी की और अंत में रवींद्र जडेजा (61) अकेले लड़ते रहे.

सौरव गांगुली ने कहा, “अगर टॉप आर्डर के बल्लेबाजों ने थोड़ा भी संघर्ष किया होता तो ये मैच भारत के पक्ष में होता.” इस दौरान उनसे रवींद्र जडेजा के भविष्य को लेकर पूछा गया कि आप उनके आगे के करियर को किस तरह देखते हो? इस पर गांगुली ने कहा, “वह असाधारण प्लेयर हैं. बैटिंग, फील्डिंग और गेंदबाजी में अहम योगदान देते हैं. वह लगभग 80 टेस्ट और 200 से ज्यादा वनडे खेल चुके हैं. जडेजा टीम के महत्वपूर्ण प्लेयर हैं. वह आगे खेलना जारी रखेंगे.”

Share This
अगला लेख → सौरव गांगुली - एक सफल कप्तान और टीम इंडिया को उचाई तक पहुंचा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun