मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल

विमान हादसों में राजनीति को लगे झटके: संजय गांधी से विजय रुपाणी तक कई दिग्गज नेता गंवा चुके हैं जान

विमान हादसों में राजनीति को लगे झटके: संजय गांधी से विजय रुपाणी तक कई दिग्गज नेता गंवा चुके हैं जान

अहमदाबाद में हाल ही में हुए दर्दनाक एयर इंडिया विमान हादसे ने देश को झकझोर कर रख दिया। इस दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का भी निधन हो गया। वह लंदन में अपनी पत्नी और बेटी से मिलने जा रहे थे और उसी फ्लाइट (AI-171) में सवार थे जो क्रैश हो गई। इस हादसे ने एक बार फिर याद दिला दिया कि भारत की राजनीति को पहले भी ऐसे विमान हादसों में कई मूल्यवान जनप्रतिनिधियों की जान गंवानी पड़ी है। पूर्व में 23 जून 1980 की सुबह इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी, जो कांग्रेस के उभरते हुए चेहरे थे,वह नई दिल्ली में एक विमान से स्टंट उड़ान भरी। लेकिन विमान पर नियंत्रण खो बैठने से वह दुर्घटना का शिकार हो गए। यह हादसा डिप्लोमैटिक एन्क्लेव इलाके में हुआ और इसमें उनके साथ उड़ान भर रहे कैप्टन सुभाष सक्सेना की भी जान चली गई।
30 सितंबर 2001 को कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री माधवराव सिंधिया की कानपुर में एक रैली के लिए जाते वक्त विमान दुर्घटना में मौत हो गई। खराब मौसम के चलते उनका प्राइवेट प्लेन उत्तर प्रदेश के मैनपुरी क्षेत्र में क्रैश हो गया।
और ऐसे ही तेलुगु देशम पार्टी के नेता और लोकसभा अध्यक्ष जीएमसी बालयोगी 3 मार्च 2002 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए। निजी हेलीकॉप्टर भीमावरम से लौटते वक्त एक तालाब में गिर गया था, जिससे उनकी मृत्यु हो गई थी।
मेघालय सरकार में मंत्री साइप्रियन संगमा की जान 22 सितंबर 2004 को एक हेलीकॉप्टर हादसे में चली गई। वह गुवाहाटी से शिलॉन्ग जा रहे थे, लेकिन पवन हंस हेलीकॉप्टर बारापानी झील के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हरियाणा के वरिष्ठ नेता और मंत्री ओपी जिंदल और सुरेंद्र सिंह की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु 2005 में हुई। दिल्ली से चंडीगढ़ जाते समय सहारनपुर के पास उनका हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।
सबसे ताज़ा मामला विजय रुपाणी का है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 से लंदन जा रहे थे, जब विमान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वे भी शामिल थे और उनकी भी जान चली गई।और ऐसे कई विमान दुर्घटना में हमने दिगज्ज नेताओं को खोया है।
भारत के राजनीतिक इतिहास में विमान हादसे कई बार दुःखद मोड़ लेकर आए हैं। इन घटनाओं ने न केवल परिवारों को तोड़ा बल्कि देश की राजनीतिक धारा को भी प्रभावित किया। इन नेताओं की आकस्मिक मृत्यु ने ये साबित किया कि हादसे कभी किसी को भी नहीं बख्शते — चाहे वह आम नागरिक हो या कोई बड़ा राजनेता।

Share This
अगला लेख → AI-171 विमान हादसा: मिला ब्लैक बॉक्स, अब सामने आएंगे हादसे क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,645 +879 (+1.15%)
निफ्टी 24,246 +261 (+1.09%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 80% 💨 6 km/h
Dehradun